अर्जुनी पुलिस ने पकड़े 11 जुआरी, नगदी और मोबाइल समेत 52 पत्ते ताश जब्त

धमतरी। अर्जुनी पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह घटना आमदी शराब भट्टी के सामने, पलारी रोड नहर पार के पास की है। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से कुल ₹46,040/- मूल्य की सामग्री जब्त की, जिसमें नगद राशि ₹23,040/-, 5 मोबाइल फोन जिनकी कीमत ₹23,000/- और 52 पत्तों की ताश शामिल है।



कार्रवाई का विवरण
पुलिस ने धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।



गिरफ्तार जुआरियों की सूची
उत्तम प्रजापति (37 वर्ष) – ग्राम आमदी

कमलेश साहू (37 वर्ष) – ग्राम आमदी
हिरेंद्र कुमार साहू (34 वर्ष) – ग्राम आमदी
दिनेश कुमार (40 वर्ष) – ग्राम आमदी
तामेश्वर यादव (44 वर्ष) – ग्राम भिराई, जिला बालोद
नानक चंद मारकंडेय (28 वर्ष) – ग्राम पलारी, जिला बालोद
विकास उर्फ चंद्र वैष्णव (37 वर्ष) – ग्राम पलारी, जिला बालोद
गणेश साहू (35 वर्ष) – ग्राम पलारी, जिला बालोद
प्रवीण साहू (33 वर्ष) – ग्राम पलारी, जिला बालोद
जीवन लाल सिन्हा (19 वर्ष) – ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी
पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (35 वर्ष) – ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित थाने को दें, ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।