ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : शंकर नगर में खून से सनी रात: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दुर्ग में बढ़ते अपराधों से दहशत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार रात शंकर नगर इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस महीने जिले में यह पांचवीं हत्या है, जिससे शहरवासियों में दहशत फैल गई है।

मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा उर्फ चुनचुन (निवासी–शंकर नगर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने गली नंबर 3 में योगेश पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले तो देखा कि योगेश लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। उसकी पत्नी और कुछ स्थानीय युवकों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में युवक और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वारदात में तीन से अधिक आरोपी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि घटना के पीछे के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
लगातार हो रही हत्याओं से शहर में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button