ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए विजय बघेल, विदेश दौरे पर हुए रवाना
देश

फोन पर छिपी सच्चाई: 28 पुरुष और 8 महिलाएं, पुलिस की आंखें रह गईं फटी!

मुंबई  | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें विदेशी नागरिकों को धोखे में फंसाकर डॉलर में उगाही की जा रही थी। क्राइम ब्रांच ने तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारकर 28 पुरुषों और 8 महिलाओं समेत कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लोन देने और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के नाम पर ठगी कर रहा था। ओशिवारा और आरे कॉलोनी में संचालित इन फर्जी कॉल सेंटरों से विदेशी नागरिकों से संपर्क करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VOIP) का इस्तेमाल किया जाता था। कॉल करने वाले खुद को विदेशी नागरिक बताते हुए एक फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में पेश होते थे और बैंक खातों में डॉलर में भुगतान करने की मांग करते थे।

एक और कॉल सेंटर धन सुविधा फाइनेंस नाम की फर्जी कंपनी के जरिए लोन बांटने का काम कर रहा था, जहां व्यक्तिगत और कमर्शियल लोन की पेशकश के साथ प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लिए जाते थे।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 33 मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मॉनिटर, सीपीयू और राउटर जब्त किए हैं। हालांकि, धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम का खुलासा नहीं किया गया है। क्राइम ब्रांच ने गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button