ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
Uncategorized

मंदिर के सामने बेकाबू कार ने मचाया तांडव, हादसे का लाइव CCTV वीडियो वायरल

धमतरी। जिले से एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है, जिसका लाइव CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के सामने देर रात घटी, जब तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित कार ने मंदिर परिसर के पास खड़ी गाड़ियों, नारियल और फूल की दुकानों को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मंदिर के आसपास मौजूद श्रद्धालु और राहगीर बाल-बाल बच गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को रोका और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था, जिसकी पुष्टि प्राथमिक जांच में हुई है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, CCTV फुटेज को भी सबूत के रूप में सुरक्षित किया गया है।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय शराबी वाहन चालकों पर सख्ती की मांग की है। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button