ब्रेकिंग
बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा
Uncategorized

बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशासन से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की अपील

दुर्ग। ग्राम नगपुरा कोटनी में लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या को सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने अपने चैनल के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की अपील की है।

ग्राम नगपुरा निवासी ईश्वर यादव के घर में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण गांव में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों तक पहुंच रहा है। इससे परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस जनसमस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की गई है कि नगपुरा में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने भी संबंधित विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार सामने लाने और संबंधित अधिकारियों तक आम जनता की समस्याएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button