ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव 2025 में मतदान जागरूकता फैलाने की गई अनोखी पहल

दुर्ग | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अनोखी पहल की गई। जिसके अंतर्गत महिलाओं ने दीप जलाकर मतदान के महत्व को उजागर किया और यह संदेश दिया कि हर एक वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम है।

उनकी इस प्रेरणादायक क्रियावली ने समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके साथ ही महिलाओं ने रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से मतदान के महत्व को सभी तक पहुँचाया।

बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी, जिससे लोगों को मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। बच्चों ने ड्रॉइंग के माध्यम से ईवीएम मशीन एवं मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रकिया को बताया।

इसके अलावा, उन्होंने प्रेरणादायक नारों के माध्यम से भी मतदान हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों और नारों ने मतदाताओं में जागरूकता की लहर पैदा की और चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के प्रयासों ने मतदान प्रक्रिया को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया और सकारात्मक संदेश भी दिया कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार और कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button