ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महेश कॉलोनी में ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला उद्यमिता और स्वदेशी हुनर को मिला मंच

दुर्ग। महेश कॉलोनी, दुर्ग में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं महिला चैम्बर इकाई, दुर्ग द्वारा ‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, स्वदेशी हुनर और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय एवं स्वदेशी कला को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों और हुनर को प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित जनप्रतिनिधिगण, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी कला को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके हुनर को बाजार से जोड़ने के लिए ऐसे मंच निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

‘मेरे सपनों का आंगन’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वदेशी उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला। आयोजन ने महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूती देने का काम किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button