ब्रेकिंग
सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

75 लाख रुपये से अधिक के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य

दुर्ग, 13 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के पटरीपार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 एवं 44 में 75 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से जल निकासी और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन पर महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
चार वार्डों में होंगे विकास कार्य, जल निकासी समस्या से मिलेगी राहत

भूमिपूजन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 गुरु घासीदास वार्ड में हिरामन साहू के घर से रानू के घर तक तथा पवन के घर से परऊ यादव के घर के पास तक लगभग 19 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा की विभिन्न गलियों में 18 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य होगा।

वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती में मानिकपुरी के घर तक तथा निर्मला के घर से प्रकाश के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य लगभग 18 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 16 सिकोला बस्ती कर्मचारी नगर में साहू भवन से मुख्य नाला तक 20 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य संपादित किया जाएगा।

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर होगी, बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

विकास कार्यों से बदलेगी पटरीपार क्षेत्र की तस्वीर :महापौर अलका बाघमार

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली और पुलिया निर्माण के कार्य लगातार स्वीकृत किए जा रहे हैं।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव और आवागमन की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से इन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा पटरीपार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद ललिता ठाकुर, युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उप अभियंता सिद्धार्थ साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने की अपेक्षा जताई।

शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास की रफ्तार तेज

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वर्तमान में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार स्वीकृत और प्रारंभ किए जा रहे हैं। निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाकर समग्र विकास को गति देना है, ताकि आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button