ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
धमतरी

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने किया कार्यभार ग्रहण

धमतरी। भारतीय पुलिस सेवा के 2015 बैच के अधिकारी सूरज सिंह परिहार ने सोमवार, 21 अप्रैल को धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। यह उनका तीसरा जिला है, जहां वे पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं।

पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने नवपदस्थ एसपी सूरज सिंह परिहार को पदभार सौंपा। इसके उपरांत श्री परिहार ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके अधीनस्थ थानों एवं चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करते हुए अपराधों की रोकथाम और उनके निराकरण की दिशा में तेजी से कार्य करें।

सूरज सिंह परिहार पूर्व में कोरिया जिले के एसपी, नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पहले पुलिस अधीक्षक और राज्यपाल एडीसी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। धमतरी में एसपी का पदभार ग्रहण करने से पहले वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 14वीं वाहिनी में सेनानी के पद पर कार्यरत थे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, एसडीओपी नगरी शैलेन्द्र पांडेय, डीएसपी मीना साहू, मोनिका मरावी, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button