ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जाल में फंसी मौत: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर जलाया शव

बलौदाबाजार  | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरोटी का है।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह गांव के बाहरी इलाके में एक जली हुई युवती का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान मृतका की पहचान 26 वर्षीय तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई, जो 24 अक्टूबर की शाम से घर से लापता थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तेजस्विनी का अपने बॉयफ्रेंड सालिक राम पैकरा (25) के साथ पिछले चार से पांच सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन हाल के महीनों में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।

तेजस्विनी को पता चला था कि सालिक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसने 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए हुए हैं। वह इन अकाउंट्स पर महिलाओं के कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था और अलग-अलग लड़कियों से चैटिंग करता था।

तेजस्विनी ने जब यह सब देखा, तो उसने सालिक से रिश्ता तोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर सालिक ने 24-25 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर मिलने बुलाया।

वहीं दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर सालिक ने चाकू और लकड़ी से उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद उसने तेजस्विनी के शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

सुबह ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर लड़कियों से संबंध बनाने की कोशिश करता था।

पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े, मेकअप सामग्री और फर्जी प्रोफाइल की तस्वीरें जब्त की हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम इस सनसनीखेज मामले की संयुक्त जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button