ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

जानता से लूटे पैसों की जुआ खेलते पकड़ाए सात पटवारी, संघ का प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल — प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर/जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात एक घर में छापा मारकर सात पटवारियों सहित आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष सर्वे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को रमन नगर स्थित एक मकान में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी ने विशेष टीम बनाकर देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर सात पटवारी और एक निजी ऑपरेटर को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

जनता के टैक्स से तनख्वाह, और समय जुए में बरबाद!

ये वही पटवारी हैं जो जमीन, रजिस्ट्री और राजस्व के नाम पर जनता से ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं — लेकिन खुद कानून और नैतिकता को ताक पर रखकर जनता से लूटे पैसों की मौज उड़ाने जुए की मेज पर बैठ गए।

यह मामला न सिर्फ एक आपराधिक कृत्य है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र में फैल चुकी सड़ांध और भ्रष्ट मानसिकता का जीवंत उदाहरण भी है।

जनता में रोष — “जो जमीन का न्याय करें, वही खेलें जुए की बाज़ी?”

इस घटना के बाद जनता और पत्रकारों के बीच गहरा आक्रोश है।

लोग सवाल उठा रहे हैं —

“जिनके कंधों पर किसानों और आम नागरिकों की जमीन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, वे अगर जुआरी बन जाएँ तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए?”

गिरफ्तार आरोपियों में —

• ज्योतिष सर्वे (जांजगीर) – कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ

• गोविंद कंवर (कोरबा)

• उमेश पटेल (सक्ती)

• हेमचंद तिवारी (जांजगीर)

• राहुल प्रताप सिंह (जांजगीर)

• देवेश अम्बष्ट (जांजगीर)

• हरीश सिंह (निजी ऑपरेटर)

• रवि राठौर (जांजगीर निवासी)

20 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ स्थल से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

जब्त सामग्री में शामिल हैं —

• ₹40,200 नकद

• 52 ताश की गड्डियाँ

• 6 मोबाइल फोन

• 2 कार

• 2 स्कूटी

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या जुआ खेलने की यह गतिविधि किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क से जुड़ी हुई थी।

प्रशासन में हड़कंप

राजस्व विभाग के जिम्मेदार पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के इस कृत्य से विभाग में हड़कंप मच गया है। विशेष रूप से राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का नाम सामने आने से विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा —

“अगर आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों पर निलंबन सहित विभागीय जांच की कार्यवाही की जाएगी।”

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल और वाहनों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जुआ खेलने की यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस का यह कदम न केवल प्रशासनिक नैतिकता पर सवाल उठाता है, बल्कि सरकारी पदों पर बैठे कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अनुशासन पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button