ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

श्रीरामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 182 श्रद्धालु हुए रवाना

दुर्ग : छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी अयोध्या धाम, श्री राम लला तीर्थ दर्शन अंतर्गत योजना” के तहत आज दुर्ग जिले के 182 श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थल श्री रामलला अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना हुए। दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा इन श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर भेजा गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर , महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा आरंभ की।

विधायक ललित चंद्राकर,,महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम ललाअयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई यह योजना राज्य के उन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आस्था और आत्मसंतोष का अवसर लेकर आई है, जो आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।

विधायक,महापौर ने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने वाली योजना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा से पहले सभी यात्रियों को भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कि नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को यात्रा की सफल व्यवस्था के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button