ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में रावत जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में यादव एवं उसकी उपजाति रावत को छत्तीसग़ढ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में छत्तीसगढ राजपत्र क्रमांक-293 दिनांक 27/06/2020 को शामिल किया गया है,लेकिन केन्द्रीय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में रावत दर्ज नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ के यादवों की उपजाति रावत सामान्य वर्ग में आ जाने के कारण शासन की सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास निगम,अनुसूचित जाति विकास निगम, पिछड़ा वर्ग  एवं अल्पसंख्यक

विकास विभाग,मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/2474/1909/2015/25-2 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 14/08/2025 एवं .सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछडा वर्ग आयोग, शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर रोड,रायपुर का पत्र क्रमांक/453/बैठक/पिवआ/2025 रायपुर दिनांक 10/06/2025 द्वारा अनुशंसा होने के बाद भी आज पर्यंन्त केन्द्रीय सूची में रावत जाति दर्ज नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ राज्य में यादव जाति की संख्या लगभग बत्तीस लाख है, यह जाति बहुत ही गरीब एवं रोजी-रोटी के लिए दैनिक मजदूरी,गाय चराना,पशुपालन करके जीवन यापन करती है तथा समाज में शिक्षा का बहुत ही अभाव होने के कारण  बिना केन्द्रीय शासन की योजनाओं के जीवन यापन करने मजबूर है एवं यादव समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रायें छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची रावत जाति शामिल नहीं होने के कारण (केन्द्रीय शासन की योजनाओं ) प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो जाते है।

अतएव छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची के अनुक्रमांक 01 में  अहीर‘‘  के  उपरांत

‘‘रावत‘‘ एवं  अंग्रेजी की सूची में RAWAT, RAVAT दर्ज किये जाने माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री- भारत सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार, महामहिम राज्यपाल- छत्तीसगढ़ शासन, माननीय मुख्यमंत्री -छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव-छत्तीसगढ़ शासन, सचिव-छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, .सचिव,- छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास निगम,अनुसूचित जाति विकास निगम, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग को कलेक्टर महोदय दुर्ग के माध्यम अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु भानु प्रताप यादव प्रांताध्यक्ष,छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन  ( अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं जिलाध्यक्ष छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध-दुर्ग द्वारा पत्र प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button