ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो को 29 मकान आबंटित किया गया

भिलाईनगर। शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोन आस घटक अंतर्गत निगम भिलाई क्षेत्र में मकान निर्माण किया गया है।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत किराये के रूप में निवासरत नागरिको को इस योजना के तहत मकान का आबंटन शासन के नियमानुसार किया जा रहा है। जिसमें विरष्ठजन, दिव्यांगन एवं सामान्य वर्ग के नागरिक शामिल है।

जो पूर्व में आवास हेतु आवेदन प्रस्तुत किये है और जो हितग्राही पात्रता की श्रेणी रखते है, उन्हे ही यह मकान का आबंटन किया गया है।आज महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अपने हाथो से हितग्राहियो को लॉटरी के माध्यम से मकान आवंटित किए।

हितग्राहियो को स्वयं के हाथो से लाटरी निकालवाया गया और जिस युनिट की पर्ची पर हितग्राही का नाम निकला उन्हे मकान आबंटन कर दिया गया। इन जगहो का मकान हितग्राहियो को आबंटन किया गया है|

दिव्यांग एवं वरिष्ठ लोगों को भूतल का चार मकान मिला, सामान्य लोगों को 25 मकान मिला, कुल 29 मकान आवंटित किए गए। जिसमें हितग्राही 10 प्रतिशत राशि जमा किए हैं।

शेष पूर्ण राशि जमा करने के बाद उन्हें मकान की चाबी प्रदान कर दी जाएगी।  इन क्षेत्रों में मकान आवंटित किया गया है सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 4 मकान,

कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया के 22 मकान, अविनाश मेट्रोपालिश के 1, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 1 एवं आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड के 1 निर्मित मकान का आबंटन हितग्राहियो को आबंटित किया गया है।

आवास आबंटन के दौरान एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवयी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, आवास प्रभारी विद्याधर अभियंता दीपक देवांगन,  नम्रता ठाकुर , जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button