ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

राजधानी रायपुर में गैंगवार: बदले की आग में दो हत्याएं, CCTV ने खोली साजिश की परतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंगवार के चलते दोहरा हत्याकांड हो गया है। ये पूरा कांड दो घंटे के भीतर हुआ है। दरहसल पहले सोमवार रात 8-9 बजे के करीब हरीश गैंग ने शराब दुकान में विवाद के बीच रोहित सागर को चाकू से जान से मार डाला। इसकी जानकारी जब रोहित गैंग को लगी तो 2 घंटे के अंदर ही उसके लड़कों ने हरीश को घर से किडनैप किया और मौत के घाट उतार दिया। दोनों हत्या का मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल SP कीर्तन राठौर के अनुसार, आमासिवनी स्थित विदेशी शराब दुकान में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बदमाश रोहित सागर की हत्या की गई। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक चाकू और लाठी से वार करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोहित सागर को हरीश साहू और 3-4 अन्य लड़कों ने मारा है। रोहित सागर के हत्या की सूचना मिलते ही उसके गैंग के लड़के आक्रोशित हो गए।

वें सब बड़ी संख्या में आमासिवनी इलाके में हरीश साहू के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने हरीश को घर से घसीटकर निकाला। किडनैप कर करीब 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा ले गए। लड़कों ने खालबाड़ा में हरीश को एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया, फिर जमकर पिटाई की। उस पर चाकू से हमला किए, जिससे हरीश साहू की भी मौके पर मौत हो गई।

वारदातों के बाद पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपी जाएगी। वारदात में दोनों गैंग के 2-3 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डबल मर्डर से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शराब दुकान में तीन-चार लड़के चाकू और लाठी पकड़े हुए हैं। खाने-पीने के दौरान बहसबाजी के बाद वह गुंडई कर रहे हैं। वहां पर खड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में चाकू पकड़ा हुआ युवक हरीश साहू है, जिसने पहले खुद हत्या की फिर उसकी हत्या हो गई।

वहीं इस मामले में हरीश साहू के भाई संदीप साहू का कहना है कि उसका भाई शराब दुकान में झगड़ा छुड़वाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसको ही मर्डर का आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में न्याय की मांग की है। स्थानीय पार्षद गोपेश कुमार साहू ने कहा कि हरीश साहू को करीब 25-30 लोगों ने किडनैप किया। वे मिनी ट्रक से पहुंचे थे। हरीश को घर से दूर ले जाकर बेरहमी से बांधकर मार डाला गया। गोपेश ने कहा कि इलाके में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आरोपी और हरीश के खिलाफ थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। वह पहले भी मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में आरोपी थे। इनमें से कुछ के खिलाफ केस भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ आरोपी फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button