ब्रेकिंग
चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता, लिया आश... महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार रिमझिम सावन मेला के शुभारंभ में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं डॉ. सरोज पाण्डेय हुईं शामिल, ... आदतन अपराधी भीम सोनकर पर बड़ी कार्रवाई, एक साल के लिए जिलाबदर; दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से बाहर रह... नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा देकर महिलाओं से लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर
छत्तीसगढ़रायपुर

मानसून सत्र से पहले एक्शन मोड में साय सरकार, आज कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी। आगामी 13 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित इस बैठक को सरकार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई योजनाओं को मिलेगी मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों और नई योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

कई प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना

सरकार की ओर से मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, विभागीय तैयारियों और विपक्ष के संभावित मुद्दों को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। बैठक में वित्तीय, प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button