ब्रेकिंग
महापौर ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट... सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती
छत्तीसगढ़

सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सोलर पैनल बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्ध कराने और ग्राहकों के यहां इंस्टॉलेशन कराने का झांसा देकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को चौकी स्मृतिनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 जून 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से स्नेहा और कंपनी मैनेजर कमलेश पाटिल ने उनसे संपर्क किया था। दोनों ने खुद को सनरुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई का प्रतिनिधि बताते हुए बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और इंस्टॉलेशन कराने का प्रस्ताव दिया था।

आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी ने बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों से IMPS एवं RTGS के माध्यम से कंपनी के बैंक खाते में कुल 34 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1306/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान साइबर सेल और बैंकों से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों एवं बैंक खातों की जानकारी के आधार पर आयुष उपाध्याय (49 वर्ष) और विवेक मिश्रा (27 वर्ष) की पहचान की गई। दोनों आरोपी मुंबई के थाना बांगुर नगर में दर्ज एक अन्य अपराध के मामले में पहले से गिरफ्तार होकर सेंट्रल जेल मुंबई में बंद थे।

इसके बाद चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन से समन्वय कर प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर के उप निरीक्षक दीपक चौहान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह और आरक्षक राजकुमार चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन व्यापारिक लेन-देन से पहले कंपनी का पंजीयन, कार्यालय और बैंक खाते की प्रमाणिकता की जांच जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी के खाते में बिना सत्यापन बड़ी रकम ट्रांसफर न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button