ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विकास रोडमैप पर ओपी चौधरी की वाशिंगटन में प्रभावशाली बातचीत

रायपुर/वाशिंगटन D.C. अमेरिका दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वाशिंगटन D.C. में भारत सरकार के मिनिस्टर (इकोनॉमिक) आशुतोष जिंदल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था, भारत की आर्थिक नीतियों, निवेश की संभावनाओं और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे आर्थिक परिवर्तनों, आधारभूत संरचना के विस्तार और निवेशकों के लिए बन रहे नए अवसरों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता दे रही है।

मुलाकात के दौरान आशुतोष जिंदल ने भारत की वैश्विक आर्थिक भूमिका, बदलती निवेश प्राथमिकताओं और अमेरिका जैसे देशों के साथ आर्थिक साझेदारी को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश को आकर्षित करने में केंद्र सरकार के हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

बैठक के बाद वित्त मंत्री चौधरी ने इस संवाद को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि “इस तरह की अंतरराष्ट्रीय बातचीत से छत्तीसगढ़ की नीतियों को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में और सशक्त करने का मार्गदर्शन मिलता है। राज्य में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी।”

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने भविष्य में भी इस तरह के संवाद जारी रखने पर सहमति जताई। इस अवसर पर भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button