ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
देश

काशी से प्रयागराज त्रिवेणी संगम तक हेलीकॉप्टर यात्रा, मिलेगा पवित्र स्नान का अनुभव

प्रयागराज । काशी से प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा शुरू की गई है। यह आपको काशी से प्रयागराज ले जाएगी, जहां आप त्रिवेणी स्नान, नौकायन और हनुमानजी के दर्शन करा सकते हैं। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का भी अवलोकन किया जा सकता है।

इस हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए आपको करीब 1 लाख 33 हजार रुपये खर्च करने होंगे। यह यात्रा करीब तीन घंटे की होगी और एक बार में सिर्फ छह लोग ही जा सकेंगे।

पर्यटन विभाग के मुताबिक, आठ फरवरी से यह यात्रा चल रही है और अब तक दो टूर हुए हैं। 12 पर्यटक अब तक यात्रा कर चुके हैं। टूर जोन प्रबंधक अभिषेक सांकृत ने बताया कि बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से की जा रही है। 19 फरवरी तक बुकिंग फुल हो चुकी है।

इस सुविधा के तहत, श्रद्धालु वाराणसी या प्रयागराज हवाई अड्डे से सीधे त्रिवेणी संगम पहुंचकर पवित्र स्नान कर सकेंगे। इससे उन्हें सड़क यातायात और लंबे इंतजार से बचने का अवसर मिलेगा।

यह हेलीकॉप्टर सेवा वाराणसी के बाबतपुर हवाईअड्डे और प्रयागराज हवाईअड्डे से उपलब्ध है। वाराणसी से प्रयागराज हेलीकॉप्टर चार्टर सेवा के आठ लाख रुपये प्रति टि्रप देने होंगे। एक टि्रप में छह लोग होंगे। यानी प्रति व्यक्ति किराया 1.33 लाख रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button