ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग | त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 (जिला पंचायत दुर्ग एवं जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन) के अंर्तगत पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में सामग्री वितरण/वापसी स्थल पर मतदान दल के कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी (मोबाईल-93010-50771) को नोडल अधिकारी तथा सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक, दुर्ग हेमन्त साहू (मोबाईल-78796-49648) को सहायक नियुक्त किया गया है।

जिसके अनुक्रम में पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में समय-अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा नियत दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत दुर्ग के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में 16 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 17 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी।

इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन में 19 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 20 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी।

जनपद पंचायत धमधा के लिए शासकीय महाविद्यालय सिरनाभाठा धमधा में 22 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 23 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button