ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

महापौर ने निगम के विभागों का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग |  नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार आज 10:30 सुबह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने 10:30 बजे नगर निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण से कर्मचारियो में हड़कंप मच गया।

उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कइ कर्मचारियो का साइन नही मिला।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की।महापौर ने कहा अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियो से ले मूल पद का काम,चतुर्थ श्रेणी को ड्रेस पहनकर निगम दफ्तर आये।

महापौर द्वारा सभी विभागों का बारी-बारी निरीक्षण किया। विभागों में पहुंचकर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पहले स्थापना शाखा से शुरुआत की वहां अनुकंपा की जानकारी ली। उसके बाद अभियंता कक्ष, लेखा विभाग, अतिक्रमण विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म मृत्यु लाइसेंस विभाग के कर्मचारियो से कहा कि किसी भी हितग्राहियों को परेशान न करे उनसे नम्रता से बात कर उनका काम जल्द करवाने की कोशिश करें।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा केंद्र, राजस्व विभाग, बाजार विभाग एव संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर,आवक जावक,पेंशन शाखा में वृद्धि पेंशन की जानकारी ली।महापौर ने विभागों का कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रजिस्टर जांच किए। उन्होंने कर्मचारियों को सतत निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5.30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभाग का निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को कहा अपने अपने विभाग के फाइलों को व्यवस्थित रखे, विभागों में साफ-सफाई अवश्य करते रहे उन्होंने विभागों में बन्द कूलरों को रिपेयर करवाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, चन्द्रशेखर चन्द्राकर,

शशि साहू,नीलेश अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कार्यालय अधीक्षक आरके बोरकर,शुभम गोइर,संजय मिश्रा,राजू लाल चन्द्राकर,राहुल पँडित सहित अन्य मौजूद रहे।महापौर ने निगम परिसर टैक्स काउंटर के बाजू रिक्त जगहें पर कैंटिंग बनवाने जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button