ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
दुर्ग

महापौर ने विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रजिस्टर की जांच

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार आज 10:30 सुबह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने 10:30 बजे नगर निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण से कर्मचारियो में हड़कंप मच गया।

उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कइ कर्मचारियो का साइन नही मिला।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की।महापौर ने कहा अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियो से ले मूल पद का काम,चतुर्थ श्रेणी को ड्रेस पहनकर निगम दफ्तर आये।

महापौर द्वारा सभी विभागों का बारी-बारी निरीक्षण किया। विभागों में पहुंचकर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पहले स्थापना शाखा से शुरुआत की वहां अनुकंपा की जानकारी ली।

उसके बाद अभियंता कक्ष, लेखा विभाग, अतिक्रमण विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म मृत्यु लाइसेंस विभाग के कर्मचारियो से कहा कि किसी भी हितग्राहियों को परेशान न करे उनसे नम्रता से बात कर उनका काम जल्द करवाने की कोशिश करें।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा केंद्र, राजस्व विभाग, बाजार विभाग एव संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर,आवक जावक,पेंशन शाखा में वृद्धि पेंशन की जानकारी ली।महापौर ने विभागों का कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रजिस्टर जांच किए।

उन्होंने कर्मचारियों को सतत निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5.30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विभाग का निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को कहा अपने अपने विभाग के फाइलों को व्यवस्थित रखे, विभागों में साफ-सफाई अवश्य करते रहे उन्होंने विभागों में बन्द कूलरों को रिपेयर करवाने के लिए निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, चन्द्रशेखर चन्द्राकर,शशि साहू,नीलेश अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कार्यालय अधीक्षक आरके बोरकर,शुभम गोइर,संजय मिश्रा,राजू लाल चन्द्राकर,राहुल पँडित सहित अन्य मौजूद रहे।महापौर ने निगम परिसर टैक्स काउंटर के बाजू रिक्त जगहें पर कैंटिंग बनवाने जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button