ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
खैरागढ़दुर्ग

यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, दुर्ग में सीट बेल्ट–हेलमेट अभियान

दुर्ग : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष हेलमेट और सीट बेल्ट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-रात सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1112 प्रकरणों में मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इनमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 950 चालकों और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले 162 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शामिल है।

शहर में बढ़ते यातायात दबाव और नियम उल्लंघन की संभावना को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने पांच प्रमुख चौक-चौराहों को विशेष निगरानी के लिए चिन्हित किया है। इनमें रेल चौक सेक्टर-06, मुर्गा चौक सेक्टर-01, डीपीएस चौक, राजेंद्र पार्क चौक और जुनवानी चौक शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर विशेष टीमों की तैनाती कर लगातार चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ई-डिवाइस के माध्यम से मौके पर ही वाहन चालकों की फोटो ली जा रही है और तुरंत ई-चालान जारी किया जा रहा है। इससे कार्रवाई न केवल तेज हुई है, बल्कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह भी बनी है।

यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान रेल चौक पर 169, मुर्गा चौक पर 189, डीपीएस चौक पर 193, राजेंद्र पार्क चौक पर 191 और जुनवानी चौक पर 208 मामलों में हेलमेट नहीं पहनने पर कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग की सभी टीमों ने अनुशासित और सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button