ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस आरक्षक की मोटरसायकल में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : थाना नेवई पुलिस ने पुलिस आरक्षक की मोटरसायकल में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू (35 वर्ष), निवासी नेवई भाठा, उड़िया पारा के रूप में हुई है।

घटना 19 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 12 बजे की है। पुलिस को नेवई भाठा नर्सरी के अंदर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना नेवई के कर्मचारी अपनी-अपनी मोटरसायकल में मौके पर पहुँचे और जुआ रेड की कार्रवाई करते हुए जुआड़ियों को पकड़ा। इसी दौरान जब वे लौटे, तो देखा कि एक पल्सर मोटरसायकल में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। यह मोटरसायकल आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा की निकली।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से मोटरसायकल में आग लगाई गई थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 330/2025, धारा 324(4), 326(च) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी दुलेश्वर ठाकुर उर्फ गोल्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने मोटरसायकल में आग लगाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक 1557, आरक्षक 1595 शाहबाज खान, एवं आरक्षक 1603 रवि बिसाई की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button