ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: अगले दो दिन तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर| मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

सरगुजा में छाने लगी घनी धुंध
सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह शहर में घनी धुंध छा गई, जिससे विजिबिलिटी कम रही और वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे धुंध की घनत्व और बढ़ सकती है।

11 जिलों में यलो अलर्ट
विभाग ने आज बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

9 अक्टूबर के बाद कम होगी बारिश की तीव्रता
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गर्जना-चमक की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

अक्टूबर में सामान्य से 157% ज्यादा बारिश
इस बार अक्टूबर महीने में अब तक सामान्य से 157 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष मानसून की वापसी करीब 10 दिन देरी से हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा नारायणपुर और फरसगांव में 60 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, राज्य में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून के सक्रिय रहने से तापमान में गिरावट और ठंड के शुरुआती संकेत दिखाई देने लगे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button