ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
भिलाई

सम्पत्तिकर पटाने अब निगम नही जाना पड़ेगा लोगों को, घर के बाहर लगे क्यूआर से कर सकेंगे भुगतान

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी वार्ड में अब लोगों के घर के बाहर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे जिससे उन्हें सम्पत्ति कर जमा करने के लिए निगम काउंटर की कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा, लोग अपने घर से ही क्यू आर कोड स्केन कर सम्पत्ति कर समय पर जमा कर सकेंगे।

शुक्रवार सुबह नेहरू नगर जोन कार्यालय में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो प्रमुख जनसुविधाओं का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जिन दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का वैशाली नगर विधायक ने शुभारंभ किया उनमें से पहली क्यू आर कोड के माध्यम से सम्पत्ति कर जमा करने की है। एचडीएफसी बैंक ने निगम प्रशासन से सहमति लेकर नि:शुल्क सभी आवासों के बाहर क्यू आर कोड बना कर वितरण का निर्णय लिया है।

इसके लिए निगम प्रशासन को कोई भी राशि एचडीएफसी बैंक को अदा नहीं करनी पड़ी है। घरों के बाहर क्यू आर कोड चस्पा होने से लोग अपना सम्पत्ति कर आसानी से बगैर काउंटर की कतार में लगे समय पर जमा कर सकेंगे। बताया गया है कि जल्द ही अब क्यू आर कोड लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

निदान ऐप की लांचिंग, सफाई संबंधी शिकायतों का होगा निदान:-

वैशाली नगर विधानसभा में निदान नामक ऐप की लांचिंग भी विधायक रिकेश सेन ने की है। यह ऐप वैशाली नगर क्षेत्र के सभी 37 वार्ड के लिए शुरू किया गया है जिसमें आस पास की गलियों सहित नाली आदि की सफाई की आनलाईन शिकायत वार्ड के रहवासी कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि शिकायत अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से वार्डवासियों को सफाई को लेकर की जा रही शिकायत पर अब पार्षद,

निगम या जनप्रतिनिधियों को नहीं खोजना पड़ेगा बल्कि समस्या निराकरण करने वाले आनलाईन शिकायत पर स्वयं संबंधित स्थान पर पहुंच 24 घंटे के भीतर सफाई करवा कर समस्या का निदान करने तत्पर होंगे। निगम के अधिकारियों की एक टीम इस निदान ऐप पर आई शिकायतों की मानीटरिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button