ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़जांजगीर चंपा

पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की ओर से थाना नवागढ़ में पुलिसकर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

NHRCCB के संभाग अध्यक्ष श्री विष्णु अवतार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ जतिंदर पाल सिंह के निर्देशानुसार, संभाग महासचिव ललित कुमार बरेठ ने थाना नवागढ़ में टीआईश्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस जवानों के साहस, सेवा और बलिदान को याद किया गया।

NHRCCB के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता से एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर NHRCCB की इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

वीर पुलिस जवानों के साहस, सेवा और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन।

ललित कुमार बरेठ
संभागीय महासचिव
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button