ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

जोन आयुक्त के साथ मतदान केन्द्रो का निरीक्षण करने पहुंचे-आयुक्त

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में उपचुनाव होना है। जहां पर आचार संहिता प्रभावशील है।

जहां पर शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी के पास 8 बूथ रहेगे एवं वार्ड 35 शारदा पारा में जनता स्कूल 5 एवं दुर्गा पारा  शासकीय स्कूल में 2 बूथ पर मतदान होगा।

वहीं पर वार्ड वासी अपने वार्ड के प्रत्यासियो के चयन के लिए मतदान करेगें। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी बूथो का निरीक्षण करने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सतीश यादव के साथ सुबह 9 बजे पहुंच गये।

आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, विशेष रूप से साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रवेश/निकासी द्वार, दिव्यांग बुर्जुगो के लिए रैम्प आदि व्यवस्था और ठीक करने के लिए कहे।

पर्याप्त लाईट व्यवस्था हो, शौचालयो एवं बोरिंग में पानी पर्याप्त आना सुनिश्चित किया जाये। जिससे मतदान दल एवं मतदान करने वालो को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आदर्श आचार संहिता के सभी नियमो का परिपालन होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक स्वास्थ्य अधिकरी वीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button