ब्रेकिंग
पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
दुर्ग

अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,  सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में नशे के विरूद्ध एक संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिला दुर्ग में अवैध नशे के व्यपार करने वालो के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 22.01.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदिरा गांधी स्कूल के पीछे काशीनाथ के किराये के मकान में एक व्यक्ति एक नीले कलर के बैग में जो अपने किराये के घर के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

जहॉ मुखबीर के बताये हुलिया वाले व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुखदेव राउत पिता अनाम राउत उम्र 55 वर्ष साकिन प्रतापरूद्रपुर थाना तोसरा जिला बालांगीर उड़िसा हाल पता इंदरा गांधी स्कूल के पीछे थाना वैशाली नगर का निवासी होना बतायां जिसके कब्जे से नीले कलर के बैंग के अंदर भुरे रंग के प्लास्टिक के रैपर में लिपटा हुआ 1.200 किलो ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 5000/- रूप्ये बरामद किया गया।

आरोपी सुखदेव राउत का मेमोरण्डम कथन लेकर मादक पदार्थ गांजा के सबंध में पूछताछ किये जाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को उड़िसा से खरिद कर लाता है तथा अपने पुत्र जीतू राउत और उसका दोस्त खिलेन्द्र साहू उर्फ राज को पुड़िया बनाकर बिक्री करने देता है जो मादक पदार्थ की बिक्री करने के बाद बिक्री रकम को स्वयं को देना बताया है।

आरोपी सुखदेव के ममोरण्डम कथन के आधार पर व आरोपी के निशानदेही पर जीतु राउत एवं खिलेन्द्र साहू उर्फ राज को बीसीजे स्कूल के पास से पकड़ा गया। आरोपी जीतु राउत से के कब्जे से हीरो होण्डा मोटर सायकल क्र0-सीजी-07 एल.एफ 8527 मे गाड़ी के डिक्की से एक थैला में खुला गांजा व 22 नग पालीथीन की पुड़िया में गांजा कुल वनज 772 ग्राम एवं बिक्री रकम 3000 रूप्ये तथा आरोपी खिलेन्द्र साहू के कब्जे से 110 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम 1500 रूप्ये को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया|

तथा आरोपी सुखदेव के मेमोरण्डम कथन में शेख ईदबी पति स्व0 हमीद खान उम्र 41 वर्ष साकिन जेवरा सिरसा जो गांजा बिक्री करती है के द्वारा भी घटना दिनांक समय को आरेपी सुखदेव राउत के पास गांजा बिक्री करने हेतु खरीदने आयी थी जिस दौरान पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। आरोपिया शेख ईदबी के कब्जे से प्लास्टिक के झिल्ली में पैक किये गये 61 नग पुड़िया वजनी 200 ग्राम एवं बिक्री रकम 3000 रूप्ये को समक्ष गवाहो के जप्त किया गया।

आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित किया जाना पाये जाने से थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-23/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड तैयार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button