ब्रेकिंग
प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय...
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार किया। मामले में जामुल पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे शिवपुरी क्षेत्र की है। प्रार्थी अमित कुमार बंजारे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी प्रेमिका किरण गुप्ता के साथ आरोपी दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। किरण द्वारा विवाह के लिए आधार कार्ड मांगे जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी।

इसी दौरान आरोपी ने अमित को नया मकान दिखाने के बहाने शिवपुरी क्षेत्र की ओर ले गया। वहां आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान अमित और किरण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घायल अमित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट पर जामुल थाने में अपराध क्रमांक 779/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने घायल युवक और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त किया। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रेम संबंधों, पारिवारिक मामलों और आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें और किसी भी गंभीर विवाद या संभावित अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button