ब्रेकिंग
डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रेत माफियाओं पर खनिज विभाग की रेड, 5 ट्रैक्टर जब्त कर की कानूनी कार्रवाई

बिलासपुर। बारिश के मौसम में अवैध रूप से रेत के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर और करीब 700 घनमीटर रेत जब्त की है।

खनिज विभाग की टीम ने रतनपुर, जोगीपुर, कोटा, बेलगहना, सोनपुरी, नगोई और खोगसरा आमागोहन क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन और संग्रहण करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों और रेत पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान नदियों से रेत खनन पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके कुछ क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद टीम ने इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ा दी है।

जब्त किए गए वाहनों और रेत के संबंध में खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध रेत उत्खनन या परिवहन की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button