ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

Bkeaking : सब्जी मंडी में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नरेश ठाकुर, निवासी राजीव नगर, दुर्ग के रूप में की गई है। शव के बाएं गाल पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे मंडी क्षेत्र में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर चाय ठेले वाले ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि मृतक सब्जी मंडी में ही मजदूरी का काम करता था और अधिकतर समय वहीं या आसपास के स्थानों पर ही रात बिताता था। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था |

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button