ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़रायपुर

CG Weather Update: ठंड और बारिश का संगम, जानें कब और कहाँ बरसेंगे बादल

रायपुर। दिसंबर की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश और ठंडी के साथ कुछ क्षेत्रों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीलंका के चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी का प्रवेश हुआ है। इसके चलते रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। धूप कम रहने के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम रहा और मौसम ठंडा महसूस हुआ। वहीं, रात का औसत तापमान पिछले कुछ दिनों की तुलना में एक डिग्री तक बढ़ा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि नमी का असर अगले एक-दो दिनों तक रहेगा, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश का अलर्ट जारी क्षेत्रों में शामिल हैं:
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और दुर्ग।

राजधानी रायपुर में आज का मौसम:
सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button