ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा: लूटपाट के विरोध में की थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व स्कॉर्पियो जब्त

उत्तई |  3 जुलाई 2025 को रात्रि दुण्डेरा मोरिद मेनरोड नहर के पास, उतई में अज्ञात आरोपियों व्दारा राजकुमार यादव पिता किशोर यादव उन्न 20 वर्ष, निवासी ग्राम जंजगिरी की धारदार नुकीले सामग्री से सिर, सीने एवं शरीर के अन्य स्थलों पर संघातिक चॉट पहुंचाकर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु होने पर, प्रार्थी की रिपोर्ट थाना उतई में अप.क. 254/2025, धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता, संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पृथक पृथक टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्‌तारी हेतु लगाया गया ।

टीम व्दारा पतासाजी के दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ पर एक व्यक्ति ने बताया कि घटना के समय ही वो मोरिद से डुण्डेरा जाने वाले मार्ग पर पैदल आ रहा था, उसे भी स्कार्पियों वाले आरोपियों व्दारा लूटने हेतु दौड़ाया गया था। मृतक व्दारा अपने मरणासन्न कथन में भी स्कार्पियों वाहन में सवार आरोपियों के संबंध में बताया गया था।

इस आधार पर आसपास के क्षेत्र के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज एवं लगभग 1500 मोबाईल नम्बरों का परीक्षण कर आरोपियों को पकड़ा जाकर पूछताछ पर घटना घटित करना स्वीकार किए ।

आरोपी लोकेश सारथी से पूछताछ में बताया कि वह, राजकिशोर उर्फ छोटू, आकाश उर्फ हड्‌डी देवार, महाराजा देवार, उमेश टण्डन स्कार्पियों गाड़ी से मोरिद आ रहे थे तो रास्ते में स्कूटी वाला अकेले दिखा, जो रूककर मोबाईल से बात कर रहा था। वह, महाराजा देवार एवं आकाश उर्फ हड्‌डी गाड़ी से उतरकर उसका मोबाईल छिनने का प्रयास किए, स्कूटी वाले के मना करने पर, उसके साथ हाथापाई किए, स्कूटी इन पर भारी पड़ने लगा तो गाड़ी में बैठे 03 भी उतरे और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।

महाराजा देवार व्दारा पेचकश से उसकी छाती पर वार किया गया, इसने और आकाश अपने पास रखे चाकू से उसके पैर व पेट आदि स्थलों पर वार किए एवं अन्य व्दारा हाथ-मुक्का से मारपीट कर मोबाईल एवं कुछ रकम लूटकर कर फरार हो गए। रास्ते में धौराभाठा मोड के पास हाईवा के ड्रायवर को गाली-गलौज देकर, चाकू दिखाकर उसका मोबाईल एवं पर्स लूटकर फरार हो गए थे।
*
आरोपियों व्दारा घटना करने के पूर्व योजना बनाई गई थी। पैसों की जरूरत होने पर सुने रास्तों को चिन्हित कर प्लानिंग बनाकर इनके व्दारा पूर्व में छिन्तैई की छोटी-छोटी घटनाएं घटित गई थी, जिसकी रिपोर्ट पीड़ितों व्दारा थानों में नहीं किया गया था। घटना के पूर्व पैसों की जरूरत होने पर आरोपी निखिल ठाकुर अपनी मां का मोबाईल 3000/- रूपये में गिरवी रखकर महाराजा देवार को दिया था, ताकि घटना के पूर्व पैसों की जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। घटना के उपरांत महाराजा देवार उसे ज्यादा पैसा देता ।

गिरफ्‌तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से मोबाईल, घटना में प्रयुक्त हथियार एवं स्कार्पियों वाहन को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपियों की गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है।

फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

आरोपी लोकेश सारथी, महाराजा देवार, राजकिशोर, आकाश उर्फ हड्‌डी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड है।

उक्त कार्यवाही में थाना उतई, रानीतराई एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

1- लोकेश सारथी उर्फ भांचा उम्र 19 वर्ष रामनगर कुम्हारी
2- राजकिशोर वैष्णव उर्फ छोटू 20 वर्ष, रामनगर कुम्हारी
3- उमेश टण्डन उम्र 19 वर्ष, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार
4- निखिल ठाकुर उर्फ विक्की चौधरी तीन दर्शन मंदिर छावनी
5- एक अपचारी बालक

आरोपियों का नाम जिनसे सम्पत्ति जप्त की गई

1-आरोपी राजकिशोर वैष्णव उर्फ छोटू
एक स्कार्पियों
2-आरोपी लोकेश सारथी
चाकू
3- आरोपी निखिल ठाकुर उर्फ विक्की चौधरी
मोबाईल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button