ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा महंगा – दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 बालक न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.़से.) के द्वारा सोशल मिडिया में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालो की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे।निर्देश पर एसीसीयू एवं थाने की गठित संयुक्त टीम द्वारा सोशल मिडिया एकाउन्ट खंगाल कर तलवार एवं चाकू के साथ पोस्ट करने वालों को चिन्हांकित कर चिन्हांकित व्यक्तियों के पता तलाश दौरान कुछ आरोपीगण मौके पर प्रतिबंधित हथियार के साथ पाये गये जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया पकडे गये आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थानों में पृथक – पृथक कार्यवाही की गई।

01 थाना मोहन नगर क्षेत्र में सब्जी मंण्डी धमधा रोड पर आरोपी लीलाधर उर्फ सोनू साहू पिता स्व. कमल नारायण साहू निवासी जयंती नगर, दुर्ग रास्ते में आने-जाने वाले आम राहगीरों को चाकू लेकर धमका रहा है कि सूचना पर आरोपी घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अप.क्रं. 245/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

02 थाना छावनी क्षेत्र में होण्डा शो रूम के पास आरोपी देवेन्द्र सोनकर पिता गजराज सोनकर, निवासी टाटा लाईन सूर्या नगर, भिलाई जो चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया एवं आरोपी के विरूद्ध अप. क्रं. 289/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं आरोपी मोहम्मद चांद पिता आबिद खान चटाई क्वाटर केम्प 2, भिलाई को केनाल रोड आईटीआई के पास आम लोगों को चाकू लेकर डराने-घमकाने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके विरूद्ध अप. क्रं. 291/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

(03 थाना जामुल क्षेत्र में घासी दास नगर में एक विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक हाथ में धारदार चाकू लेकर विनस ग्राउण्ड में लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके विरूद्ध थाना जामुल में अप. क्रं. 411/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

04 थाना वैशाली नगर क्षेत्र में एक विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक जो कि अपने इंस्टाग्राम सोशल मिडिया एकाउन्ट पर चाकू साथ अपना फोटो पोस्ट किया था जिसे पकड कर पूछताछ करने पर पोस्ट करना स्वीकार करते हुये उक्त चाकू को दक्षु बाडी मंदिर के पास में छुपाना बताने पर उक्त धारदार हथियार को बताये हुये जगह से जप्त कर विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक के विरूद्ध अप. क्रं. 169/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

05 थाना खुर्सीपार डबरापारा चौक के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घुम रहा था जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना मोहन नगर, छावनी, वैशाली नगर, जामुल, खुर्सीपार एवं एसीसीयू की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियों के नाम:-

  1. लीलाधर उर्फ सोनू साहू उम्र 23 साल
  2. देवेन्द्र सोनकर उम्र 19 साल
  3. मोहम्मद चांद उम्र 21 साल
  4. विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक 03

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button