ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में विशेष वाहन जांच अभियान जारी, 13 दिनों में 2952 चालान, 1613 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

दुर्ग | दुर्ग में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा 01 फरवरी 2026 से जिले के पांच प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

13 दिनों में 2952 चालानी कार्रवाई

अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल सवारी, तेज गति, गलत दिशा में वाहन संचालन, नो-पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विगत 13 दिनों में कुल 2952 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इनमें 1613 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को ई-चालान जारी किया गया। निर्धारित समय में चालान राशि जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। भुगतान न होने की स्थिति में प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती

14 फरवरी 2026 को प्राप्त जनशिकायत के आधार पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट वाहन क्रमांक CG 07 CY 4558 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक कमल कुमार रजक, निवासी हाटरी बाजार, दुर्ग के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 182(ए) के अंतर्गत 5000 रुपये का चालान किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त कर लिया गया।

टीम की सक्रिय भूमिका

इस अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष जांच टीम, ई-चालान प्रकोष्ठ एवं ड्यूटी में तैनात यातायात आरक्षकों की सक्रिय एवं सतत भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button