ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया

दुर्ग : थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत अवैध अफीम की खेती के प्रकरण में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार, निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उसके कुछ रिश्तेदारों द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है।

उक्त जानकारी प्राप्त होने पर राजस्व विभाग द्वारा भूमि अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित स्थान पर अतिक्रमण पाया गया। इसके पश्चात राजस्व विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। संबंधित प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

▪️घटनास्थल :
ग्राम समोदा क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️आरोपी का नाम :

1. विनायक ताम्रकार, निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग
(अन्य संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जांचाधीन)

▪️जप्त सामग्री :
ग्राम समोदा की अतिक्रमित भूमि से अवैध निर्माण/संरचना हटाई गई।

▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग, थाना पुलगांव पुलिस तथा संबंधित प्रशासनिक विभागों की संयुक्त टीम की भूमिका रही। पुलिस बल द्वारा मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button