ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़

हड़ताल पर जा रहीं महिला प्रदर्शनकारियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हड़ताल में शामिल होने जा रही महिला प्रदर्शनकारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में कई महिलाएं घायल है। हादसे में कई महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। सक्ती जिले में भी प्रदर्शन हो रहा है। उसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सभास्थल में जा रही थी।

बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के हसौद के गैस एजेंसी के करीब जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पहुंची, वो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे वक्त गाड़ी में 18 महिलाएं सवार थी। इन महिलाओं में से 15 हादसे में घायल हो गयी, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया था। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button