ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

पापा की परी का स्कूटी पर नहीं रहा कंट्रोल, रोड क्रॉस रहे बालक को मार दी टक्कर

भिलाई । सोशल मीडिया पर पापा की परी के नाम वीडियो और इंसीडेंट खूब देखें होंगे. ऐसी ही एक घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर को सामने आया है. जुमे का दिन होने की वजह 9 साल का बालक नमाज अदा करने मस्जिद जाने निकला, इस बीच रोड क्रॉस कर ही रहा था की सामने आ रही पापा की परी ने बालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई. शिकायत पर पुलिस ने धारा 125 (ए), 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.

प्रकरण में बालक सैयद रेहान की ओर से उसके पिता सैयद रफीक ने शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वो लक्ष्मी मार्केट में रहता है. संडे मार्केट में कपड़े की दुकान लगाता है. शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कॉल करके बताया कि उसके बेटे सैयद रेहान (9वर्ष) का घर के पास एक्सीडेंट हो गया है.

इस पर तुरंत घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जब बेटे से घटना के बारे में पूछा तो बताया कि वो नमाज पढ़ने के लिए पैदल रोड क्रास कर रहा था। उस समय एक महिला स्कूटी को रफ्तार में चलाकर लाते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे दाहिने पैर में चोट आने से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, प्रकरण में थाने पहुंचकर अज्ञात महिला चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button