
भिलाई। लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को लेकर सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कुल 10 वारंटों की तामिली करते हुए संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना सुपेला क्षेत्र में लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त वारंटियों के पतों पर लगातार तलाश की और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।
12 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वारंटी सुपेला थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 गिरफ्तारी वारंटियों और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जिला दुर्ग स्थित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी वारंट की तामिली
पुलिस ने आशराम परमार (41 वर्ष), निवासी चंद्रा मौर्य टॉकीज सुपेला, राजीव साव (22 वर्ष), विक्की साव (18 वर्ष), आकाश साव (19 वर्ष), विक्की गायकवाड़ (28 वर्ष) और अभय गजभिये (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली
कार्रवाई के दौरान विधि से संघर्षरत एक बालक के अलावा नंदकिशोर चौहान निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, भोला गायकवाड़ (28 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर सुपेला और भूपेन्द्र देवांगन (38 वर्ष) निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना सुपेला के निरीक्षक एस.एन. सिंह, परि. उपनिरीक्षक सुभाषचंद यादव, भूपेन्द्र सोनवानी, सउनि गंगाराम यादव, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला, नवीन सिंह तथा आरक्षक अमित गुप्ता, अजीत यादव, कमलनारायण साहू और मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं अन्य वैधानिक आदेशों का पालन करें और न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि लंबित वारंटों की तामिली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।


















