ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी, जनता की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति निष्ठा व सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश।

 संवाददाता, सौरभ साहू:-
सूरजपुर
। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को आयोजित जनरल परेड में पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों से परेड़ करवाई गई। अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया तो वहीं खराब टर्न आउट पर कड़ी चेतावनी दी।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस बल को जनता की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा के साथ सजगता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन और सतर्कता ही एक जिम्मेदार पुलिस बल की पहचान होती है। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल अत्यन्त आवश्यक है।

 

उन्होंने टर्नआउट मेंटेन रखने और सभी पुलिसकर्मी को साफ-सुथरी और स्वच्छ वर्दीं पहनने के निर्देश दिए। जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण का आश्वासन दिया। अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने की समझाईश दी गई। इस दौरान सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित विभिन्न थाना-चौकी के पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button