ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

दो मोटर सायकल चोरों को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग  | प्रार्थी रामकुमार सोनकर केलाबाड़ी दुर्ग थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर जिला न्यायालय के सामने से उसकी मेहरून रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक-सीजी 07/एएस-8120 को अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर लिया गया है । इस रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.-158/2025, थारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

दिनांक 29.04.2025 को प्रार्थी तपन यादव राजीव नगर दुर्ग व्दारा थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 28.04.2025 को दोपहर को उसके लाल काला रंग की सिडी डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07/एलएल-8574 को अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.- 185/2025 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

लगातार वाहन चोरी की घटना को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों की पतासाजी एवं मशरूका बरामदगी हेतु टीम गठित कर लगाया गया। सूचना प्राप्त हुई कि जेल तिराहा में रहने वाला व्यक्ति राजीव साहू जो पूर्व में भी वाहन चोरी किया था, जो डाटा सेण्टर एवं अन्य स्थल से वाहन चोरी किया है। इस सूचना पर राजीव साहू को पकड़ा जाकर पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी कर नसीब कुरैशी को बेचाना बताया, जिस पर नसीब कुरैशी से दोनों वाहन जप्त किया गया। आरोपियों को प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, छत्रपाल नेताम, चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, शरद सिंह एवं विकास तिवारी की भूमिका उल्लेखनीय नही ।

आरोपी :-

1-राजीव साहू, 35 वर्ष, वार्ड क्रमांक-46, जेल चौक के पास पद्मनाभपुर

2-नसीब कुरैशी39 वर्ष, ग्राम सर्राकांपा, गण्डई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button