ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10,000 रुपये की होण्डा एक्टिवा बरामद

सुपेला | प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.11.2024 को दोपहर 14. 45 बजे अपनी एक्टिवा वाहन क्रं सीजी 07 सी एच 0752 से सूर्या मॉल से अपने घर जाते समय सूर्या मॉल भिलाई के पास एक लडका उससे लिफ्ट मॉगा जिसे लिफ्ट देकर आगे जाकर नेहरू नगर गार्डन के पास प्रार्थी को मोबाईल फोन आने पर गाड़ी रोककर फोन में कुछ दूर खडे होकर बाते करने लगा गाड़ी की चाबी गाड़ी में लगी हुई थी तब लिफ्ट लगे मांगने वाले लड़के के द्वारा वाहन चालु कर उक्त स्कूटी को चोरी कर ले जाने पर अपराध कायम कर विवेचना कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल मुल्जिम की पत्ता तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी की एक्टीवा बिकी हेतु ग्राहक तालाश रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की होण्डा एक्टीवा कमांक सी.जी. 07 सी.एच 0752 कीमती 10000 रू को लिफ्ट के बाद गार्डन के पास नेहरू नगर से चोरी करना बताया। आरोपी को आज दिनांक 23.03.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मामले दर्ज है।

इस महत्त्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई राहुल बंसल (प्रसिभु भा.पु.से.), थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आर. प्रकाश चंद तिवार आर, योगेन्द्र बिलौने, संतोष राय, सुर्या राजपुत का विशेष योगदान रहा।

जप्ती :-

होण्डा एक्टीवा क्रमांक सी. जी. 07 सी.एच 0752 कीमती 10000 रूपये

आरोपी :-

कमलजीत बांधे पिता कृष्ण कुमार बांधे उम्र 28 वर्ष ग्राम तमोरा थाना रनचिरई जिल-बालोद छ.ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button