ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई!
क्राइमछत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 की रात राजीव नगर निवासी समारू राम देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और एक राय होकर चंदन पर हमला कर दिया।

हमले में चंदन को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  1. पंकज ठाकुर पिता केदार ठाकुर, उम्र 28 वर्ष
  2. निखिल ठाकुर पिता संदीप ठाकुर, उम्र 20 वर्ष
  3. खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी पिता केदार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष
  4. संगीता ठाकुर पति संदीप ठाकुर, उम्र 35 वर्ष
  5. पुष्पा ठाकुर पति लल्ला ठाकुर, उम्र 30 वर्ष
  6. योगिता ठाकुर पिता संदीप ठाकुर, उम्र 18 वर्ष
  7. संदीप ठाकुर पिता मालिक राम ठाकुर, उम्र 42 वर्ष
  8. सत्या साहू पिता स्वर साहू, उम्र 18 वर्ष

सभी आरोपी वार्ड नंबर 4, राजीव नगर, दुर्ग के निवासी बताए गए हैं। इनके अलावा 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी मामले में पकड़ा गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में BNS की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button