ब्रेकिंग
दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण
छत्तीसगढ़दुर्ग

दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित मां तक पहुंचाया

दुर्ग : दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु लगातार ड्यूटी की जा रही है।

इसी दौरान सुपेला चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षक भापेन्द्र साहू एवं अजय मंडावी को लगभग 4 वर्षीय एक मासूम बच्चा अकेले रोते हुए मिला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की तथा उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। तत्पश्चात यातायात जोन आकाशगंगा के माध्यम से बच्चे की पहचान मोहम्मद रिजवान, पिता मुख्तार कुरैशी, निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला के रूप में की गई और उसकी माता पिंकी बेगम से संपर्क कर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर माता पिंकी बेगम ने राहत की सांस ली तथा आरक्षक भापेन्द्र साहू, अजय मंडावी सहित समस्त पुलिस विभाग के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। और इस प्रकार कि कोई सूचना मिलने पर 112 पे कॉल करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button