ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

मिडिल स्कूल हनोदा में न्यौता भोज का किया गया आयोजन

दूर्ग | दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।मिडिल स्कूल हनोदा में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में न्यौता भोजन एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

शाला की शिक्षिका डॉ प्रज्ञा सिंह के द्वारा विगत कई वर्षो से विद्यालय के सभी बच्चों का जन्मदिन साल के एक दिन मनाया जाता है ।जिसमें केक काटने के साथ ज्योमेट्री बाक्स एवं पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।,

साथ ही इस अवसर पर शिक्षिका द्वारा न्योता भोजन भी कराया गया ।जिसमें खीर, पुड़ी,सब्जी, मिठाई, फल प्रदान किया गया।

विशेष रूप से दिल्ली से आई टीम के द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत होने वाले न्योता भोजन के लिए डाक्यूमेंट्री हेतु हनोदा स्कूल का चयन किया और पूरे दिन शूटिंग की, महत्वपूर्ण अवसर के कारण शिक्षा विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा,।

इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव, सहायक संचालक (DEO)श्रीमती सीमा नायक, ABEO राजेश्वरी चंद्राकर, BRCC श्रवण सिन्हा,संकुल समन्वयक निखिल समाद्दर पूरे दिन शाला में उपस्थित रहे।

शाला के प्रधान पाठक परमानन्द देवांगन के कुशल मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ समीक्षा सिंह, पूनम मौर्य,मनीषा राजपूत,खिलेश्वर नेताम,सतीश चंद्राकर ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रज्ञा सिंह के द्वारा निर्मित गणित लैब, गणित पार्क, साइंस लैब का निरीक्षण किया और सराहना की।

उन्होंने गणित लैब विसिटर्स डायरी में अपनी टीप मे भी इस नवाचार को अनूठा और बच्चों के लिए लाभदायक बताया।बच्चों के त्वरित जवाब से अधिकारी अत्यंत प्रभावित हुए। विशेष रूप से बच्चों द्वारा निर्मित दीवार पत्रिका की सराहना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button