ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

भिलाई नगर में नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, 7.5 लाख का माल जब्त

भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब ₹7.5 लाख की चोरी गई सामग्री बरामद की है। आरोपीगणों ने सुनियोजित तरीके से मकान को निशाना बनाकर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तिमिर भट्टाचार्जी (63 वर्ष) निवासी हुडको, भिलाई नगर ने 13 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मई से 5 जून के बीच उनके आमदी नगर, हुडको स्थित मकान से एक लैपटॉप, पुराना एसी, दो खाली गैस सिलेंडर, शादी में मिले बर्तन और कपड़े चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मुखबिर की सूचना से मिला सुराग

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष दास उर्फ चिंटू हाल ही में कार खरीदने के बाद संदिग्ध रूप से पैसे खर्च कर रहा है। पूछताछ में चिंटू ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों अमन सिंह, शशांक बाघ, जैकी चंदेल, जितेंद्र चंदेल और शिवान सतपथी के साथ मिलकर 1 जून 2025 की रात हुडको क्षेत्र के एचआईजी-59 व 60 में घुसकर चोरी की थी।

सुनियोजित चोरी की कहानी

आरोपियों ने मकान खाली होने की जानकारी मिलने पर योजना बनाई और रात्रि में घर के पीछे से घुसकर लैपटॉप, एसी, गैस सिलेंडर, कांच के बर्तन, कपड़े और सोने की चूड़ी-लॉकेट सहित अन्य सामान चुरा लिया। चुराया गया सामान अमन के एक्टिवा और जितेंद्र के ऑटो से ले जाया गया। सोने के गहने बेचकर मिले रुपयों से आशीष दास ने एक सेकंड हैंड फिएट कार (CG 04 DL 0330) खरीदी, जबकि ₹15,000 शिवान सतपथी को दिए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

आशीष दास उर्फ चिंटू (25) – हुडको, भिलाई

अमन सिंह (21) – तालपुरी, भिलाई

शशांक बाघ (29) – रायपुर नाका, दुर्ग

जैकी चंदेल (22) – दुर्ग

जितेंद्र चंदेल उर्फ जीतू (31) – दुर्ग

शिवान सतपथी (33) – हुडको, भिलाई

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी गए सामान की बरामदगी की, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹7.5 लाख आँकी गई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button