ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
भिलाई

अंग्रेजी शराब दुकान के पास मोबाईल झपटमारी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

छावनी | थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत नंदनी रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्परता से खुलासा किया गया है। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निखिल कुमार पाठक, निवासी सड़क 14, जोन 01, सोनिया गांधी नगर, भिलाई, शराब दुकान पर खरीदारी हेतु गया हुआ था। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके जेब में रखा मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹8,000) झपटकर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें एक आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: एन. अरुण

पिता: एन. जोसेफ

निवासी: देना बैंक के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)

घटना के अजमानतीय अपराध होने के कारण आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की रही अहम भूमिका:

उप पुलिस अधीक्षक:  नवी मोनिका पांडेय

सउनि: विनय कुमार रजक

आरक्षकगण: तालेन्द्र चंद्राकर, धर्मेंद्र सिंह, आकाश तिवारी, महताब

थाना छावनी पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों में तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते ठोस कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button