ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जामुल | थाना जामुल पुलिस ने एक बड़ी और संवेदनशील धोखाधड़ी व उगाही के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से ₹29,40,611 रुपये की उगाही की थी।

प्रार्थी शुभम कुमार गुप्ता, निवासी जवाहर नगर, भिलाई, ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी पहचान आलोक मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने प्रार्थी को सब्जी व्यवसाय में मुनाफे का लालच देकर जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

बाद में आरोपी ने उस अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए लगातार मानसिक दबाव बनाकर प्रार्थी से कुल ₹29,40,611 रुपये अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर करवा लिए।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आलोक मिश्रा पिता रमेश मिश्रा (उम्र 25 वर्ष), निवासी छपड़ौर, थाना मानपुर, जिला उमरिया, मध्यप्रदेश (हाल पता: एलआईजी-42, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है।

दर्ज अपराध: अपराध क्रमांक: 463/2025 धारा: 384 भादवि (जबरन वसूली)

आरोपी को 20 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी:

निरीक्षक राजेश मिश्रा (थाना प्रभारी, जामुल)

उनि सौमित्री भोई

प्र. आर. संदीप बंजारे

आरक्षकगण: रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह, संजय मिश्रा, तीरथ बंजारे

जामुल पुलिस की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से यह संदेश गया है कि साइबर ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसी घटनाओं की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button