ब्रेकिंग
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी का खतरा छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जन्माष्टमी पर शराब-मांस की दुकानों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ बनेगा हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब, AI-सेमीकंडक्टर से ग्रीन स्टील तक 8 लाख करोड़ के निवेश प्र... केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, हर दुकान-दुकान पहुंचेगी कचरा गाड़ी, महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, अस्पताल की लैब में रील बनाना पड़ा महंगा, दुर्ग जिला अस्पताल की 3 महिला टेक्नीशियन बाहर सरकार का बड़ा फैसला: किसानों और शिक्षकों पर दर्ज पुराने मुकदमे होंगे समाप्त, जानें पूरी खबर
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मानव भ्रूण मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह भद्रापारा मुख्य मार्ग पर श्री अपार्टमेंट के पास लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

डायल 112 को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अंधेरे में भ्रूण फेंकने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय मौका देखकर भ्रूण को अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे छोड़ दिया होगा। हालांकि, भ्रूण यहां तक कैसे पहुंचा और इसे किसने छोड़ा, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटा रही पुलिस

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटा रही है। हाल के दिनों में हुए प्रसव और संदिग्ध मामलों की जानकारी के आधार पर पुलिस संभावित सुराग तलाश रही है।

बालको पुलिस के अनुसार मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। भ्रूण को सड़क किनारे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button